नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव बिंदल के पक्ष में 8 नवंबर को बीजेपी की राष्ट्रीय नेता स्मृति ईरानी एक विशाल रैली को संबोधित करेंगी। भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव बिंदल ने कहां की आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रैलियों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
इसी कड़ी में 8 नवंबर को ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता स्मृति ईरानी एक विशाल रैली को संबोधित करेंगी। वर्तमान विधायक एवं प्रत्याशी डॉ राजीव बिंदल ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग रैली में शामिल होकर अपने राष्ट्रीय नेता के विचारों को सुनें।
