सोलन : योगेश शर्मा – केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज एकदिवसीय सोलन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे, जहां उन्होंने पर्यटन नगरी चायल में सिद्ध बाबा मेले में समापन समारोह की अध्यक्षता की ।इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभा को आगे लाने के लिए उनके द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए भी हिमाचल प्रदेश में कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है।
अनुराग सिंह ठाकुर का कहना है कि हिमाचल सरकार यदि हमें जमीन देती है तो 2 सालों के भीतर ही खेल मैदान बेहतर तरीके से बना कर खिलाड़ियों के लिए तैयार कर लिए जाएंगे । अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो कमी रही है, उसे 2024 लोकसभा चुनाव में पूरा कर लिया जाएगा और एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्यादा सीट जितवाकर प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।अनुराग सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि अब तक जितनी भी सरकारें अभी तक हिमाचल में हुई है वो खेल मैदान बनाने के लिए उन्हें जमीन भी उपलब्ध नहीं करा पाई है, लेकिन समय समय पर खेल प्रतिभा को आगे लाने के लिए खेलो इंडिया के कार्यक्रम भी विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे है ।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में कोई भी कमी उनके द्वारा नहीं रखी जाएगी, जो कुछ भी केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में करने के लिए होगा उसे प्रदेश सरकार के साथ सामंजस्य बिठाते हुए पूरा किया जाएगा।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मेलों का आयोजन जरूरी है, क्योंकि यह अपने पौराणिक परंपराओं को संजोए हुए हैं । ऐसे में इन मेलों का होना जरूरी है और मेले में सभी लोग पारंपरिक वेशभूषा पहन कर आए यह भी जरूरी है, ताकि संस्कृति को बचाने के लिए सभी लोग भागीदार बन सके।
