Shimla, Sanju-“माँ के नाम एक पेड़” अभियान के अंतर्गत उमंग फाउंडेशन और ऑर्किड होटल के संयुक्त प्रयास से शिमला के भट्टाकुफर स्थित संजय वन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व दिव्यांग युवाओं ने किया।
इस विशेष अवसर पर दृष्टिबाधित असिस्टेंट प्रोफेसर एवं भारतीय चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर मुस्कान नेगी और व्हीलचेयर उपयोगकर्ता एवं कुशल ग्राफिक डिज़ाइनर मुकुल जिष्टू ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने की।
उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी और कार्यक्रम संयोजक विनोद योगाचार्य ने बताया कि ज्वाला माता मंदिर के पास संजय वन क्षेत्र में देवदार, बान, मोहरू, जामुन और दाड़ू सहित 100 से अधिक पौधे रोपित कर माँ और धरती माँ को समर्पित किए गए। इस अभियान में वन विभाग की अधिकारी द्रौपदी वर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।ऑर्किड होटल की ओर से महाप्रबंधक महेंद्र रावत के नेतृत्व में सतीश चौहान, सुदर्शन ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमार, पूर्ण प्रकाश, प्रकाश चंद, पवन कुमार एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विनोद योगाचार्य ने बताया कि उमंग फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से मानसून के दौरान वृक्षारोपण का कार्य करता आ रहा है, और अब तक शिमला व आसपास के क्षेत्रों में हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं।कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव, अभिषेक भागड़ा, रीता ठाकुर, नेहा चौहान, वंदना, रमण, गोपाल ठाकुर और विशाल ठाकुर सहित कई स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
