By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: वल्लभ कॉलेज मंडी के पूर्व छात्र पंकज और विनय सेना में बने लेफ्टिनेंट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > वल्लभ कॉलेज मंडी के पूर्व छात्र पंकज और विनय सेना में बने लेफ्टिनेंट
himachalNews

वल्लभ कॉलेज मंडी के पूर्व छात्र पंकज और विनय सेना में बने लेफ्टिनेंट

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/03/08 at 10:37 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के एनसीसी एयर विंग के सीनियर अंडर ऑफिसर पंकज कुमार व कैडेट वारंट ऑफिसर विनय ठाकुर लेफ्टिनेंट बने हैं।ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में सैन्य प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट परेड के बाद दोनों ने यह उपलब्धि हासिल की है।बता दें कि लेफ्टिनेंट पंकज कुमार व लेफ्टिनेंट विनय ठाकुर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्र व हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट रह चुके हैं।लेफ्टिनेंट पंकज कुमार को उनके माता-पिता व विनय कुमार को उनकी माता और बहन ने कधों पर स्टार लगाए।

युवा अवस्था में विनय के सिर से उठ गया था पिता साया:

लेफ्टिनेंट विनय ठाकुर मंडी शहर के साथ लगते बिजनी गांव से संबंध रखते हैं।विनय ठाकुर का बचपन गोवा में बीता, जहाँ उनके पिता एक रेस्तरां में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। इसके बाद,विनय ठाकुर उच्च शिक्षा के लिए अपने गृह नगर मंडी लौट आए।विनय ठाकुर की माता देश कुमारी ने बताया कि युवा उम्र में उनके बच्चों ने अपने पिता स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार को खो दिया।जिससे युवा विनय ठाकुर पर पारिवारिक जिम्मेदारियों का भारी बोझ आ गया।विनय ने कड़ी मेहनत की और स्नातक के बाद कई नौकरियाँ कीं।साथ ही,वह रक्षा सेवाओं की तैयारी भी कर रहे थे।विनय ठाकुर को लंबे संघर्ष और कठिन परिश्रम के बाद,रक्षा सेवाओं में चयन मिला। विनय ठाकुर ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) से एक अधिकारी के रूप में पासआउट होकर अपने सपने को साकार किया है।वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के पूर्व विद्यार्थी व एनसीसी एयर विंग मंडी में सीनियर अंडर ऑफिसर पंकज कुमार भी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।लेफ्टिनेंट पंकज कुमार भारतीय सेना की गार्ड रेजीमेंट में सेवा देंगे।लेफ्टिनेंट पंकज कुमार मंडी के नजदीक कोर्टमोरस धूमा देवी क्षेत्र से संबंध रखते हैं।पंकज के पिता दीवान ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता व बागबान व किसान है।वल्लभ कॉलेज मंडी के फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन ने विनय ठाकुर व पंकज ठाकुर को लेफ्टिनेंट बनने पर दोनों को बधाई दी है।

TAGGED: Mandi Vallabh College
Chandrika March 8, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आजादी के बाद डोडरा क्वार में पहली बार मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस..लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग
Next Article हिमाचल विधानसभा बजट सत्र से पहले हुई सर्व दलीय बैठक.. कई विषयों पर हुई चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?