अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला के पोवारी समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 पर एक टिप्पर सड़क से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में किसी के जानमाल के नुकसान की सुचना नहीं है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह टिप्पर पटेल कंपनी के निर्माणाधीन कार्य स्थल की ओर जा रहा था की अचानक अनियंत्रित होकर यह टिप्पर सीधे सड़क से नीचे जा गिरा है। गनीमत यह रही कि इसमें सवार चालक सुरक्षित है।
किन्नौर जिला के पोवारी समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर टिप्पर दुर्घटना स्थल पर पुलिस रवाना हुई है और इस दुर्घटना की छानबीन शुरू की गई है। बता दें कि पोवारी समीप इस दुर्घटना स्थल से टिप्पर को निकालने के लिए पटेल कंपनी व प्रशासन काम कर रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोवारी समीप दुर्घटना स्थल पर टिप्पर को खाई से निकालने के बाद चालक से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान नहीं हुआ है और चालक सुरक्षित है।
पोवारी समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 के समीप पटेल कंपनी के कार्यस्थल पर रोजाना टिप्पर मकिंग व अन्य सामानों को ढोने क़ा काम करते है। इस दौरान यह टिप्पर भी किसी कार्य से पटेल कंपनी के आसपास के कार्यस्थल की ओर जा रहा था और अचानक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। यदि टिप्पर खिसक कर सतलुज में जा गिरता तो शायद चालक अपनी जान इस हादसे में गवां देता।
