सोलन : योगेश शर्मा- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय सोलन में रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य विषय उन्नत मन सफल जीवन रहा । इस दौरान एक लघु नाटिका सावधान युवा सावधान का भी आयोजन किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एचआरटीसी राजीव कुमार मौजूद रहे।
राजीव कुमार ने बताया कि आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया है। जिसमें उन्हें युवाओं का मार्गदर्शन करने का मौका मिला है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे लोग अपने तन और मन को साफ रखें ताकि वे हर कार्य को करने में सक्षम बन सके । उन्होंने कहा कि जब उन्नत मन होगा तो जीवन अपने आप सफल होगा । इसके लिए सभी को कार्य करने की जरूरत है और युवा पीढ़ी इसको लेकर आगे आए क्योंकि वही देश को बदलने की नींव रख सकते हैं।
