सोलन: योगेश शर्मा- जिला सोलन में इन दिनों पशुपालन विभाग ने लंपी वायरस के मामलों को लेकर राहत की सांस ली है। जहां पहले जिला सोलन में लंपी वायरस के मामले 100 से 200 दिन में सामने आ रहे थे । वहीं दूसरी तरफ अब जिला में 1 सप्ताह से कोई भी लंपी वायरस का मामला सामने नहीं आया है।
पशुपालन विभाग सोलन के सहायक परियोजना निदेशक डॉ मनदीप कुमार ने बताया कि जिला में अब तक लंपी वायरस के कुल 18209 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से जिला में अब तक 16552 पशु ठीक हुए है। वही 1654 पशुओं की अभी तक लंपी वायरस से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी 7 मामले एक्टिव है जिनका उपचार पशुपालन विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया होने के चलते विभाग ने कड़ी नजर लंपी वायरस के मामलों को लेकर रखी है , लेकिन अब धीरे-धीरे लंपी वायरस का ग्राफ जिला में गिरता जा रहा है। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की है कि वे लोग लंपी वायरस को लेकर सजग रहें और विभाग के साथ लगातार तालमेल बनाकर रखें।
