कुल्लू/काजा : मनमिन्दर अरोड़ा- सोमवार को स्पीति के ग्रामीण धर्म गुरु दलाई लामा के समर्थन में सड़कों पर उतर आए। इस दौरान काजा हैलीपैड से काजा गोंपा तक विरोध रैली निकाली गई। इस विरोध प्रदर्शन में स्पीति के सभी गोंपाओं के लामाओं के साथ ग्रामीणों ने शिरकत की। इस विरोध प्रदर्शन में विधायक लाहुल स्पीति रवि ठाकुर ने विशेष तौर पर शिरकत की।
काजा गोंपा में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने भी धर्म गुरु दलाइ लामा जी की छवि खराब करने का प्रयास किया है वे उनके खिलाफ मान हानी का दावा उच्च न्यायालय में दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म गुरु दलाई लामा के निजी कार्यालय से वे इस संबंध में अनुमति लेने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि उक्त मामले की निशपक्ष जांच करवाई
