नालागढ़ : जगत सिंह -नालागढ़ के गाँव खोबला के ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर गाँव के लिए 15वें वितायोग से बनाए जा रहे रास्ते का काम मनमाने ढंग से करने का गंभीर आरोप लगाया है |ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत जगनी प्रधान सुरसती देवी, पूर्व प्रधान कमल चंद और वार्ड मेम्बर प्रेमलता को मौके पर बुलाया था । ग्रामीणों ने साफ़ तौर पर कहा कि या तो काम को बंद किया जाए या फिर वाहन योग्य 10 से 13 फीट रास्ता बनाया जाए |
रास्ते को वाहन योग्य 9 से 10 फीट बनाया जाए
गाँव खोबला के ग्रामीणों दिला राम, हेत राम, दीप राम, जगतार सिंह, भाग सिंह, चुनी लाल, मनोज कुमार, व्यासा देवी, कमला देवी, सत्या देवी, रीना देवी, सुलेन्द्रा देवी, पूजा देवी का कहना है कि उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को वाहन योग्य रास्ता बनाने के लिए कहा था, लेकिन पंचायत द्वारा अब केवल तीन फीट रास्ता ही बनाया जा रहा है और रास्ते के साइड में नाली भी बनाई जाएगी, फिर यह रास्ता केवल डेढ़ से दो फीट रह जाएगा। इससे ग्रामीणों को केवल पैदल आने-जाने की सुविधा मिलेगी |
ग्रामीणों के वाहन पहले की तरह गुजरहट्टी-पटीठ सडक पर ही पार्क करने पड़ेगे | उधर ग्रामीण भाग सिंह ने बताया कि उनकी माता कमला देवी की गिरने के कारण रीढ़ की हड्डी फैक्चर हुई है और उसका इलाज चला हुआ है | भाग सिंह ने बताया कि माता कमला देवी को 10 दिन बाद अस्पताल में चैकअप के लिए ले जाना पड़ता है और हर बार दो से तीन आदमी बुलाने पड़ते है। तब जाकर माता को पालकी,चारपाई या कुर्सी के ऊपर पक्की सडक तक पहुँचाया जाता है। | इसी तरह अगर कोई बीमार होता है तो उठाकर ही सडक तक पहुंचाना पड़ता है | ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस रास्ते को वाहन योग्य 9 से 10 फीट बनाया जाए अन्यथा इसका काम बंद किया जाए ।
