सचिन शर्मा, मनाली: अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जहां मैदानी इलाके गर्मी से तप रहे हैं तो वहीं हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फ़बारी से अभी भी सर्दी जाने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में जहां बारिश अपना कहर बरपा रही हैं। तो वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली सहित जिला लाहौल स्पीती में बर्फबारी हो रही हैं। यहां बर्फबारी होने से अभी भी तापमान माईनस में चल रहा है और आजकल के दिनों में भी जमकर बर्फबारी हो रही हैं।
देर रात से कुल्लू सहित लाहौल स्पीति में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली हैं। मौसम के करवट लेते ही अटल टनल रोहतांग सहित लाहौल स्पीति में बर्फबारी का दौर आरंभ हो गया हैं। इसके साथ ही मनाली शहर सहित आस पास के क्षेत्रों में हत्की बारिश भी हो रही है जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही हैं। मनाली का गुरुवार के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो यह 6 डिग्री ओर न्यून्तम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया हैं। इसके साथ ही जिला लाहौल सस्पिति के केलांग का अधिकतम तापमान माईनस 1 डिग्री ओर न्यून्तम तापमान माईनस 7 डिग्री दर्ज किया गया हैं।
अप्रैल के महीने में हो रही बर्फबारी से समूची घाटी ठंड की चपेट में आ गई हैं। मैदानी क्षेत्र में बेशक तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं,किंतु पहाड़ों पर अभी भी तापमान माईनस में चल रहा हैं। घाटी में मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान उंचाई वाले क्षेत्रों का रूख न करने कि अपील की गई हैं। घाटी में हो रही बर्फबारी के चलते फिलहाल अटल टनल रोहतांग को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया हैं।
दूसरी ओर घाटी में मौसम के बदले मिजाज से मनाली घूमने आए सैलानी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में काफी गर्मी हैं लेकिन यहां का मौसम काफी अच्छा हैं। उनका कहना है कि अप्रैल के महीने में भी उन्हें यहां पर बर्फ के दीदार हो रहे हैं ।
