सचिन शर्मा, मनाली: मनाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया आरम्भ हुई । सुबह 8 बजते ही मतदान की प्रक्रिया आरंभ हुई । मनाली विधानसभा क्षेत्र में आज 74690 मतदाता आज अपने मत का प्रयोग करेंगे । 37458 पुरुष और 37232 महिलाएं अपने मत का प्रयोग करेंगी। सुबह के समय मतदान केंद्र में कम भीड़ देखी जा रही। मतदान को लेकर मनाली प्रशासन की सभी तैयारियाँ की पूरी गई है । मनाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए बनाए गए 111पोलिंग बूथ। मतदान के लिए 600से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है । मनाली विधानसभा क्षेत्र में इस बार रोचक मुक़ाबला देखा जा रहा । भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर जहां एक और जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में उतरे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ अपना खाता खोलने के लिए मनाली विधानसभा क्षेत्र से मैदान में है। इसके अलावा चार अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
मनाली विधानसभा क्षेत्र में सुबह 8 बजते ही मतदान के लिए पहुंचे मतदाता
Leave a comment
Leave a comment
