संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला में भारी बरसात में भी पानी का संकट गहराया हुआ हैं। आसमान से तो खूब पानी बरस रहा हैं लेकिन लोगों को घरों में पीने तक के लिए पानी नहीं हैं। पिछले कई दिनों से शहर के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही हैं हालांकि जल निगम की ओर से लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी मुहैया करवाया जा रहा हैं।
शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई करने वाली पेयजल परियोजनाओं में भारी गाद आने के चलते शहर में पानी का यह संकट खड़ा हुआ हैं। बुधवार को भी शिमला में केवल 16 एमएलडी पानी ही पहुंच पाया हैं। वहीं सीपीएस आशीष बुटेल ने जल निगम के अधिकारियों के साथ गुमा ओर गिरी पेयजल परियोजना का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि गुम्मा व गिरी में काफी ज्यादा गाद आ गई है जिसके चलते पंपिंग पूरी तरह से ठप हो गई है हालांकि आज गुम्मा में 6 पंप शुरू कर दिए हैं और शाम तक पानी की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद भी हैं।
आशीष बुटेल ने कहा कि शिमला में हुई बारिश के चलते पेयजल परियोजनाएं प्रभवित हुई है ओर पानी की पाइपें भी टूटी हैं, जिसकी मरम्मत करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने इन परियोजनाओं का डीसी शिमला सहित अधिकारियों के साथ दौरा भी किया हैं। पेयजल परियोजनाओं में काफी ज्यादा गाद आई है जिससे गिरी से पानी लिफ्ट नहीं हो रहा हैं पिछले कल गुम्मा से 6 पंप चालू हो गए हैं ओर 16 एमएलडी पानी शिमला में आया हैं। बुधवार अस्पतालों में पानी की सप्लाई की गई है इसके अलावा टैंकर से भी शहर में पानी की सप्लाई की जा रही है और लोगों को पानी मुहैया करवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बहुत जल्द ही गाद कम हो जाएगी और शहर में नियमित रूप से पानी दिया जाएगा।
