नाहन : देवेंद्र कुमार – प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही नई शिक्षक भर्ती के विरोध में आज नाहन में बेरोजगार युवाओं ने रोष रैली निकालते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। युवाओं ने व्यवस्था परिवर्तन करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ बेरोजगार युवाओं को ठगने का आरोप लगाया है।
युवाओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली कांग्रेस सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा की गई भर्तियों पर रोक लगाते हुए जहां युवाओं के साथ अन्याय किया तो वहीं अब 3 साल के लिए नई शिक्षक भर्ती करने की तैयारी कांग्रेस सरकार कर रही है युवाओं ने कहा कि वह इस निर्णय का विरोध करते हैं उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ इस तरह व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर धोखा किया तो युवा सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे । उन्होंने बताया कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 3 साल के लिए शिक्षक भर्ती करने की योजना के विरोध में शहर में रोष रैली निकाली गई है। अगर जल्दी प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस योजना पर रोक लगाते हुए स्थाई तौर पर शिक्षकों की भर्ती नहीं करती तो युवा उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
