संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली हैं। मौसम के करवट लेते ही प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है,क्योंकि मंगलवार रात से ही प्रदेश में बारिश हो रही हैं। शिमला सहित प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना पहले ही जता दी गई थी। ताजा बारिश से राजधानी शिमला का मौसम काफी सुहावना हो गया हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान हैं। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया हैं जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती हैं।
पिछले कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि हुईं है और एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। ऊना में बीते कल 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हैं। ऐसे ही बढ़ते तापमान के बीच में बारिश की बौछारें अपने साथ राहत लेकर आई हैं और अब बारिश होने के चलते लोग अब ठंडक का अहसास पा रहे हैं।
