संजु चौधरी, शिमला(TSN): प्रदेशवासियों को अभी मानसून की बारिश स निजात मिलने की संभावना नहीं हैं।प्रदेश में कुक दिनों से जहां चटकदार धूप खिली रही वहीं एक बार फिर प्रदेश में बारिश होने की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से 16 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई हैं। इस दौरान कुछ जिलों में अधिक वर्षा भी हो सकती हैं,जिससे तापमान में भी इसका असर देखा जा सकता हैं।
वहीं राजधानी शिमला में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि अभी 11 से 13 सितंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ जिलों में इस दौरान हल्की बारिश हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर से एक बार फिर बारिश का क्रम शुरू होने की संभावना हैं। इस दौरान कुछ जिलों में ज्यादा वर्षा भी हो सकती हैं।उन्होंने कहा कि 14 से 16 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा जिससे तापमान में भी इसका असर पड़ सकता हैं। दिन के तापमान में वर्षा के क्रम के कारण कुछ गिरावट आ सकती हैं।
