By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा का दंश: अस्पताल से छुट्टी होने पर परिवार को कहां लेकर जाऊँगा सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा का दंश: अस्पताल से छुट्टी होने पर परिवार को कहां लेकर जाऊँगा सरकार
himachalNews

आपदा का दंश: अस्पताल से छुट्टी होने पर परिवार को कहां लेकर जाऊँगा सरकार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/11 at 4:55 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – आसमान से आफत बनकर बरसी बारिश ने पंडोह के सांबल निवासी 22 वर्षीय नितेश के हंसते खलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया है। 28 दिन बीत जाने के बाद भी पत्नी, बहन और बेटी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है, छोटी बहन और मां नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। मां का तीन बार आप्रेशन करके टांग को घुटने से उपर तक काटा जा चुका है।

घायल मां व बहन के उपचार के चलते अस्पताल बनी है शरणस्थली

मलबे में दबने के कारण नितेश की मां की टांग में गंभीर चोट लगी थी और इन्फेक्शन हो गया था। इस कारण अभी तक उनका तीन बार आप्रेशन करके टांग को घुटने से उपर तक काट दिया गया है। मां की आंखों की रोशनी पहले ही कम हो गयी थी, अब डॉक्टर आंखों के ऑपरेशन की बात कह रहे हैं। वहीं छोटी बहन गोपी की टांग में भी चोट लगी थी वह भी इसी अस्पताल में उपचाराधीन थी। मजबूरी यह बन गयी है कि अपनी दोनों बहनों के साथ ही अस्पताल में शरण लेनी पड़ी है। नितेश ने बताया कि छोटी बहन की स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और डॉक्टरों ने उसे छुट्टी भी कर दी है। नितेश ने बताया कि प्रशासन की तरफ से उसे पूरा सहयोग मिल रहा है। लेकिन नितेश अब इस बात को लेकर परेशान है कि जब मां को अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी तो परिवार को कहां लेकर जाएगा। क्योंकि न तो घर बचा है और न ही जगह बची है। नितेश ने सरकार और प्रशासन से उसे सुरक्षित आसरा देने की गुहार लगाई है ताकि वो अपनी घायल मां को वहां पर रख सके।

बता दें कि बीती 14 अगस्त की सुबह सांबल गांव में नितेश के घर पर नाले का भारी मलबा आ गया। इस कारण नितेश का घर मलबे में पूरी तरह से दब गया और साथ में 18 वर्षीय पत्नी मोनिका, 17 वर्षीय बहन रविता और 6 माह की दुधमुंही सानिया भी इस मलबे में दब गई। 45 वर्षीय माता रचना देवी और 11 वर्षीय एक अन्य बहन गोपी मलबे की चपेट में आने से घायल हो गई। नितेश और उसकी एक अन्य 15 वर्षीय बहन जाहन्वी खुद को बचाने में कामयाब हो सके। लापता पत्नी, बहन और बेटी के शवों की तलाश के लिए प्रशासन की तरफ से लगातार सर्च आप्रेशन चलाया गया है लेकिन अभी तक शवों का कहीं कोई पता नहीं चल सका है।

TAGGED: Mandi disaster affected family
Chandrika September 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम, बरसेंगे मेघ,14 से 16 सितंबर तक बारिश की संभावना
Next Article मंडी के कठलग गांव में पति ने पहले पत्नी को मारा चाकू, अब केस वापिस लेने का बना रहे दबाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?