बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर के धार्मिक पर्यटन स्थल भाखड़ा नैना देवी मार्ग पर एक ऐसा मोड़ है जहां पर अक्सर तेज रफ्तार गाड़ियां स्किट हो जाती हैं और अचानक सड़क पर घूम जाती हैं। इस खतरनाक मोड़ पर गाड़ियों के स्किट होने के सीसीटीवी कैमरे के वीडियो सामने आए है। लोक निर्माण विभाग ने भी वीडियो आने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर लगा दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सड़क भाखड़ा नैना देवी ह सलोआ के पास इस सड़क पर अक्सर नमी और सड़क पर मिट्टी रहने के कारण गाड़ियां अचानक स्किट हो जाती थी। कई बार इस रास्ते पर ट्रैफिक कम होने के कारण दुर्घटनाएं टल गई।
नैना देवी लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अक्षर सिंह चौहान ने और कनिष्ठ अभियंता मोहिंदर पाल शर्मा ने बताया कि जैसे ही उन्हें इसके बारे में पता चला तुरंत प्रभाव से उन्होंने दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर लगा दिए हैं, क्योंकि इस सड़क पर नमी रहती है। इस कारण तेज रफ्तार से आने वाली गाड़ियां स्किट कर जाती है। उन्होंने कहा कि अब स्पीड ब्रेकर लगाने से जहां पर स्पीड पर कंट्रोल रहेगा। वहीं पर गाड़ियां भी स्किट नहीं होगी और दुर्घटना का खतरा भी टल जाएगा।
