सोलन/योगेश शर्मा: उत्कृष्ट युवा मंडल को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए पंजीकृत युवा मण्डल जिसने वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक युवा मण्डल द्वारा विभिन्न सामाजिक, खेलकूद, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पोषण माह, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार इत्यादि संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया हो वो इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नेहरू युवा केंद सोलन विभाग में कार्यकर्त अधिकारी अनुराग ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर रहेगी। आवेदनों को जिला स्तरीय समिति द्वारा जाँचने के बाद सबसे अच्छा कार्य करने वाले युवा मण्डल का चयन किया जाता है। आवेदन प्रपत्र नेहरू युवा केंद्र शिमला के जिला कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। जो युवा मण्डल जिला मे प्रथम स्थान प्राप्त करता है उसे 25000 रुपए की राशि पुरस्कार मे दी जाएगी एवं उसे राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भी नामित किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा मण्डल को 75000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 50000, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 25000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
