राहुल चावला, धर्मशाला: प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 43 लाख क्विंटल से अधिक रखा गया हैं। यह लक्ष्य 5 जिलों के लिए तय किया गया हैं। इन जिलों में 23 हजार 1500 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई की गई हैं। विभाग का कहना हैं कि बिजाई का कार्य पूर्ण होने के साथ ही हेक्टेयर एरिया के हिसाब से उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाता हैं।
कांगड़ा, चंबा, मंडी, हमीरपुर व ऊना जिला में कृषि विभाग ने 43 लाख 28 हजार क्विंटल गेहूं उत्पादन का लक्ष्य रखा गया हैं, जिसमें जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 172.04 मीट्रिक टन और जिला मंडी में 115 मीट्रिक टन उत्पादन संभावित हैं।
5 जिलों में साढ़े सोलह लाख से अधिक धान उत्पादन
कृषि विभाग के अतिरिक्त कृषि निदेशक उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के तहत आते 5 जिलों कांगड़ा, चंबा, मंडी, हमीरपुर व ऊना में 16 लाख 58 हजार 900 क्विंटल धान उत्पादन दर्ज किया गया हैं। इन जिलों में 77530 हेक्टेयर एरिया में धान की खेती की गई थी। इन जिलों में से सबसे अधिक धान उत्पादन जिला कांगड़ा में 124.53 मीट्रिक टन दर्ज हुआ हैं, जबकि हमीरपुर जिला में धान की खेती का एरिया भी कम था और उत्पादन भी सबसे कब 0.83 मीट्रिक टन दर्ज किया गया हैं।
अतिरिक्त कृषि निदेशक उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के तहत आते 5 जिलों कांगड़ा, चंबा, मंडी, हमीरपुर व ऊना में 23,1500 हेक्टेयर एरिया में गेहूं की खेती की गई हैं और उत्पादन लक्ष्य 43 लाख 28 हजार क्विंटल रखा गया हैं। इन जिलों में 77530 हेक्टेयर में धान की खेती की गई थी, जिसमें धान का उत्पादन 16 लाख 58 हजार 900 क्विंटल दर्ज किया गया हैं।
