संजीव महाजन,नूरपूर: हिमाचल प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर एवं ज्वाली के विधायक चन्द्र कुमार चौधरी गुरुवार को ज्वाली पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कांगड़ा जिलाध्यक्ष व नूरपूर के पूर्व विधायक अजय महाजन को लेकर बहुत बड़ी सम्मान की बातें कही। भले ही अजय महाजन नूरपूर से जीत हासिल नहीं कर पाए पर उनकी अध्यक्षता में जिला कांगड़ा से कांग्रेस के दस विधायक जीते हैं जो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश प्रोटेम स्पीकर व ज्वाली विधानसभा विधायक चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि हमारे साथ लगती विधानसभा में अजय महाजन जो कांग्रेस के प्रत्याशी थे, लेकिन आजकल राजनीति में धन और बल दो चीजों की जरूरत होती हैं। उन्होंने दोनों ही परिस्थितियों में बड़ी गंभीरता से चुनाव लड़ा पर चंद वोटों से वह चुनाव नहीं जीत सके। उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी हैं।
चंद्र कुमार ने कहा ही अजय महाजन के पिता स्वर्गीय सत महाजन के साथ मुझे लंबे समय तक काम करने का मौका मिला और आपके साथ संगठन में काम करने का मौका मिला हैं। उन्होंने कहा कि अजय महाजन एक सादे, मधुरभाषा और शराफत के प्रतीक हैं और मैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रार्थना करुंगा कि आप को कांग्रेस पार्टी के किसी पद पर काम करने मौका दे और आपका मान-सम्मान बना रहे।
