सोलन/योगेश शर्मा: डगशाई पब्लिक स्कूल ने 65वां फाउंडर्स डे धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मनोरंजन किया। इसमें मुख्यता देशभक्ति पर आधारित माइम ने खूब तालियां बटोरी। इसके बाद बच्चों ने गिद्दा, भांगड़ा, क्लासिकल डांस और सोलो डांस से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। जिसकी स्वास्थ्य मंत्री ने भी खूब सराहना की। स्कूल के जुझार हाउस ने कॉक हाउस ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस वर्ष स्कूल में बेहतरीन शिक्षा देने वाले अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।
स्कूल प्रिंसिपल सरदार जसपाल सिंह सलूजा ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके स्कूल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। जिसका जीता जागता उदाहरण स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल है जिन्होंने डीपीएस स्कूल डगशाई से शिक्षा ग्रहण की और आज वह प्रदेश में मंत्री के पद पर तैनात है। आज वह अपने ही स्कूल में मुख्यातिथि बन कर आए हैं जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज से 65 वर्ष पहले इस स्कूल की नीवं इस लिए रखी गई थी ताकि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों की भावना जागृत की जा सके। उन्होंने बताया कि उनका स्कूल स्पोर्ट्स में भी आगे बढ़ रहा है हाल ही में स्कूल के विद्यार्थी के राष्ट्रीय स्तर पर किक बॉक्सिंग में स्कूल का नाम रौशन किया है।
स्कूल प्रिंसिपल सरदार जसपाल सिंह स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कारों की सीख देनी चाहिए। संस्कार का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। संस्कारी व्यक्ति जीवन में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। जिस व्यक्ति के संस्कार मजबूत हो उसकी समाज में वैल्यू ज्यादा होती है। उन्होंने कहा फाउंडर्स-डे वास्तव में उनके लिए खुशी का मौका लेकर आता है। इस तरह के कार्यक्रम तनाव को दूर करते है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान स्कूल में अपने छात्र जीवन के अनुभव को साझा किया। निसंदेह डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों की तालीम दी जा रही है। यहां से पढ़े छात्र आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ल उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
