By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आखिर टूरिस्ट स्पॉट पार्वती घाटी क्यों बनता जा रहा मिस्ट्री वैली…ट्रेकिंग को लेकर नियमों को रखा जा रहा ताक पर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आखिर टूरिस्ट स्पॉट पार्वती घाटी क्यों बनता जा रहा मिस्ट्री वैली…ट्रेकिंग को लेकर नियमों को रखा जा रहा ताक पर
himachalNews

आखिर टूरिस्ट स्पॉट पार्वती घाटी क्यों बनता जा रहा मिस्ट्री वैली…ट्रेकिंग को लेकर नियमों को रखा जा रहा ताक पर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/11/21 at 5:36 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- जिला कुल्लू की पार्वती घाटी को आज पर्यटन के तौर पर नहीं बल्कि डेथ और मिस्ट्री वैली के नाम से जाना जाता है। ऐसे में कुल्लू प्रशासन सरकार को चाहिए कि वह यहां पर पर्यटन संबंधित नियमों को लागू करें और सैलानियों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाए। ताकि यहां के पर्यटन से घाटी के हजारों लोगों को रोजगार मिल सके।

पार्वती वैली एडवेंचर टूअर् ऑपरेटर एसोसिएशन ने बताई समस्या

ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्वती वैली टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष डी आर सुमन का कहना है कि मणिकर्ण घाटी में बाहरी राज्यों से कई कंपनियां ऐसी है जो यहां पर बाहरी राज्यों के सैलानियों को ट्रैकिंग करवाती है। लेकिन उन कंपनियों के द्वारा ना तो कुल्लू प्रशासन को इस बात की जानकारी दी जाती है और ना ही उन सैलानियों का रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है। ऐसे में आए दिन सैलानी भी मणिकर्ण घाटी में हा+दसे का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसी कंपनियों पर भी सख्ती करें और सभी ट्रैकिंग रूटों पर चेक पोस्ट भी स्थापित की जानी चाहिए। ताकि यहां से गुजरने वाले सैलानियों की रजिस्ट्रेशन हो सके। डी आर सुमन का कहना है कि यह कंपनियां न तो प्रशासन का सहयोग करती है और न ही पहाड़ी में सफाई व्यवस्था का ख्याल रखती है। स्थानीय लोगों को भी इन कंपनियों के द्वारा कोई सहयोग नहीं दिया जाता है। बर्षेणी से रोजाना 1 हजार से अधिक पर्यटक विभिन्न इलाकों का रुख करते है। वहां एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है इसके अलावा सैलानियों के लिए कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए पूरी घाटी में 4 ए टी एम है जिसमे 2 ही काम कर रहे है। भुंतर से तोष गांव का अगर सर्वे किया जाए तो कहीं वर्षा शालिका नही है और हर जगह कचरे के ढेर लगे हुए है।

डी आर सुमन का कहना है कि 3 सालो से साडा के तहत पैसे बाहरी राज्यों के वाहनों से लिए जा रहे है। लेकिन उस पैसे का कहा प्रयोग किया जा रहा है। पार्वती घाटी में लोग पर्यटन कारोबार को बढ़ाना चाहते है लेकिन सरकार और प्रशासन इस बारे कोई काम नहीं करना चाहता है। ऐसे में आए दिन घाटी में सैलानियों के शव मिल रहे है। पार्वती घाटी को आज डेथ वैली और मिस्ट्री वैली के नाम से जाना जाता है। जिस कारण सैलानी अब यहां आने से डरते हैं। सरकार और प्रशासन अगर जल्द इस दिशा में काम नहीं करता है। तो पार्वती घाटी का पर्यटन कारोबार ठप्प हो जायेगा और पर्यटन न होने से घाटी के हजारों लोग बेरोजगार हो जायेगे। ऐसे में अब सरकार और प्रशासन को इस बारे जल्द निर्णय लेना होगा ताकि पार्वती घाटी के लोग और पर्यटन कारोबार सुरक्षित रह सके।

TAGGED: Kullu Parvati Valley Adventure Tour Operator Association
Chandrika November 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में नशे के खिलाफ समिति बनाएं CM… कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा ABVP
Next Article बेरोजगारों को लेकर सरकार बोल रही झूठ,पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख बेरोजगारों को नौकरी देने पर सरकार दे जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?