नूरपुर, संजीव महाजन:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डैकवां में चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को मतदान के अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवा मतदाताओं की जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रिंसिपल एवं सुपरवाइजर राजीव वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और सजग मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
