सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर तक बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन जिला सोलन इसमें पिछड़ता हुआ नजर आया है, क्योंकि करीब 06 लाख बूस्टर डोज जिला में लगाई जानी थी,जिसमें से सिर्फ डेढ़ लाख लोग ही बूस्टर डोज लगाने के लिए आगे आए है। जिसके चलते बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य जिला में पूरा नही हो पाया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ गगनदीप ने बताया कि 30 सितंबर तक निशुल्क बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य सरकार द्वारा रखा गया था,जिसमे से अमृत महोत्सव के दौरान 1,18,000 जिला में लगाई गई है, इसी के साथ करीब 30,000 बूस्टर डोज विभिन्न वेक्सिनेशन सेंटरों पर लगाई गई थी। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लोग अभी भी कोविड – 19 टीकाकरण शिविर पर जाकर अपना टीकाकरण सुनिश्चित करवाएं ताकि वे लोग बूस्टर डोज लगवा कर खुद को सुरक्षित रख सकें।
बूस्टर डोज के लिए अधिकतर युवा पीछे
जिला सोलन में अभी तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 6,51,549 लोगों को लगा चुके लगाई जा चुकी है। इस आंकड़े के अनुसार अभी करीब पांच लाख लोगों का बूस्टर डोज लगाना बाकी है, लेकिन अभी तक 22 फ़ीसदी लोग ही बूस्टर डोज के लिए आगे आए है । बूस्टर डोज के लिए अधिकतर युवाओं में ढील देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में युवा जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगाई है इसके चलते इस लक्ष्य को प्राप्त करने में जिला स्वास्थ्य विभाग लगातार पिछड़ता जा रहा है।
