Dharamshala,Rahul chawla(TSN)— जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में धर्मशाला के बढ़ोई मेले में मेला समिति ने विशेष समुदाय के लोगों के व्यवसायिक सहभागिता पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। मेला समिति के अध्यक्ष बॉबी गोस्वामी ने बताया कि यह फैसला निर्दोष नागरिकों पर हुए नृशंस हमले के खिलाफ जनभावनाओं के मद्देनज़र लिया गया है।
बॉबी गोस्वामी ने स्पष्ट किया कि अब मेले में विशेष समुदाय के किसी भी व्यक्ति को दुकान आवंटित नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर दुकान लगाने का प्रयास करता है,तो समिति उससे निर्धारित शुल्क का दस गुना जुर्माना वसूल करेगी।
समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है और मेले में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय भी किए जाएंगे।गोस्वामी ने आम जनता से मेले में अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने की अपील की है।गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं।बढ़ोई मेले में लिया गया यह निर्णय भी व्यापक जनभावना का प्रतीक बनकर सामने आया है।
