By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू में नई रिवर राफ्टिंग साइट शुरू…अब यहां भी होगी रिवर राफ्टिंग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुल्लू में नई रिवर राफ्टिंग साइट शुरू…अब यहां भी होगी रिवर राफ्टिंग
himachalNews

कुल्लू में नई रिवर राफ्टिंग साइट शुरू…अब यहां भी होगी रिवर राफ्टिंग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/04/28 at 5:33 PM
Share

धर्मशाला,राहुल चावला(TSN)— अब कुल्लू जिला के सैलानियों को रामशिला से लेकर पीरडी तक ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग का रोमांच मिलेगा।पर्यटन विभाग ने इस रिवर राफ्टिंग साइट को आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है, और इसके साथ ही एक नई रिवर राफ्टिंग संगठन का भी गठन किया जाएगा।इस पहल से न केवल सैलानियों को नई रिवर राफ्टिंग सुविधा का लाभ मिलेगा,बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

विधायक सुंदर ठाकुर ने रामशिला में इस नई राफ्टिंग साइट का किया उद्घाटन

सोमवार को कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर ने रामशिला में इस नई रिवर राफ्टिंग साइट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रिवर राफ्टिंग से जुड़ी युवा टीम ने उनका स्वागत किया और इस नई शुरुआत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विधायक ने इस साइट को शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया था, जिसके बाद ब्यास नदी में राफ्टिंग का सफल ट्रायल किया गया। नई राफ्टिंग साइट के शुरू होने से अब सैलानी झिड़ी, भुंतर, रायसन, बबेली, पीरडी और रामशिला से पीरडी तक के बीच राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे। विधायक सुंदर ठाकुर ने बताया कि कुल्लू में रिवर राफ्टिंग कारोबार हर साल 100 करोड़ रुपये से अधिक का है और इससे 5000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलता है।

यह उत्तर भारत में सबसे लंबा रिवर राफ्टिंग स्ट्रेच

विधायक ने यह भी बताया कि पहले रिवर राफ्टिंग रायसन से रामशिला तक और पीरडी से झिड़ी तक होती थी,लेकिन अब रामशिला से पीरडी तक का नया राफ्टिंग स्ट्रेच जोड़ा गया है, जिससे इस क्षेत्र की कुल राफ्टिंग लंबाई 25 किलोमीटर हो गई है।यह उत्तर भारत में सबसे लंबा रिवर राफ्टिंग स्ट्रेच है।गौरतलब है कि कुल्लू जिले में 400 पंजीकृत राफ्ट और 350 से ज्यादा लाइसेंस प्राप्त गाइड हैं। इसके अलावा, रायसन से लेकर झिड़ी तक 100 एजेंसियां संचालित हो रही हैं, जो हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही हैं।

TAGGED: Kullu River Rafting
Chandrika April 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बढ़ोई मेले में विशेष समुदाय को दुकाने लगाने पर क्यों लगाई गई रोक
Next Article नाराज़ शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार को दी अनशन की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?