By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सोलन शहर की लाइफलाइन “ऑटो रिक्शा” के चालक आज से वर्दी में आएंगे नजर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सोलन शहर की लाइफलाइन “ऑटो रिक्शा” के चालक आज से वर्दी में आएंगे नजर
himachalNews

सोलन शहर की लाइफलाइन “ऑटो रिक्शा” के चालक आज से वर्दी में आएंगे नजर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/02/01 at 2:56 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा – सोलन शहर की लाइफ लाइन ऑटो रिक्शा को माना जाता है और यही लाइफ लाइन आज यानी 1 फरवरी से वर्दी में नजर आने वाली है। इसको लेकर बीते दिनों में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने आदेश जारी किए थे । वही आदेशों की पालना करते हुए आज से ऑटो चालकों ने भी स्काई ब्लू रंग की शर्ट और नीली डार्क ब्लू रंग की पेंट डाली है जिससे एक अलग पहचान ऑटो चालकों को सोलन शहर में मिल रही है।

वही ऑटो चालको ने भी वर्दी पहन कर खुशी जाहिर की है । ऑटो चालक योगराज, भूपेंद्र और कमल कुमार ने कहा कि उन्हें वर्दी पहन कर एक अलग पहचान मिल रही है। उन्होंने बताया कि वे सोलन शहर में कई वर्षों से ऑटो चला रहे हैं और जो भी नियम सरकार और प्रशासन के द्वारा उनके लिए बनाए जाते हैं वह उसकी पालना भी करते है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि जो भी उनकी मांगे होती है उन्हें समय पर सरकार और प्रशासन भी ध्यान देकर उसे पूरा करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक हमेशा सरकार और प्रशासन के साथ है और सोलन शहर को आगे बढ़ाने में वे अपना सहयोग आगे भी देते रहेंगे।

नाम के साथ नेमप्लेट पर लिखा होगा ऑटो का नम्बर

बता दें कि बीते दिनों क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा ऑटो चालकों को सख्ती से सोलन शहर में वर्दी पहनने का नियम लागू किया गया था । वही जो ऑटो चालक वर्दी नहीं पहनेंगे उनके ऊपर शिकंजा कसने के लिए एक टीम भी क्षेत्रीय परिवहन विभाग सोलन द्वारा बनाई गई है जो समय-समय पर निरीक्षण भी करती रहेगी। यह टीम ऑटो चालकों पर नजर रखेगी और शहर के विभिन्न जगहों में नाका लगाएगी। इस दौरान नियमों की अवहेलना करने वाले ऑटो चालकों के साथ सख्ती से निपटेगी। ऐसा शहर में पहली बार होगा कि ऑटो चालकों को नेवी ब्लू वर्दी पहननी होगी। जबकि नेम प्लेट भी लगानी होगी। जिसमें चालक का नाम और ऑटो नंबर लिखा होगा।
:

TAGGED: Solan taxi operators dress
Chandrika February 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ में धागा फैक्ट्री GPI बंद, मजदूरों के लिए लगाया अनिश्चितकाल के लिए फैक्ट्री बंद का नोटिस
Next Article डीसी ऑफिस के नजदीक तैयार किया जाएगा चार्जिंग स्टेशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?