नाहन/देवेन्द्र कुमार: इंडोर स्टेडियम नाहन में संपन्न हुई जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने सम्मानित किया। सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नीति शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज समापन हो गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय जूनियर और सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में जिला से करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के दौरान अंडर 13 अंडर 15 अंडर और अंडर 17 वर्ग में बॉयज सिंगल, बॉयज डबल गर्ल्स सिंगल व गर्ल्स डबल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
नीतीश शर्मा ने बताया कि जिला स्तर की इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अंडर 13 और अंडर 15 वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 29 30 अक्टूबर को मंडी में होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के ये चयनित खिलाड़ी शामिल होंगे।
