By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विधानसभा चुनावों में बीजेपी से कौन हो उम्मीदवार,कार्यकर्ताओं से मांगें सुझाव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > विधानसभा चुनावों में बीजेपी से कौन हो उम्मीदवार,कार्यकर्ताओं से मांगें सुझाव
himachalpoliticalpolitical

विधानसभा चुनावों में बीजेपी से कौन हो उम्मीदवार,कार्यकर्ताओं से मांगें सुझाव

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/17 at 12:04 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है तो वहीं दूसरी और भाजपा भी उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुट गई है। भाजपा की ओर से पार्टी प्रत्याशियों के लिए मंडल स्तर के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से नाम देने के लिए कहा गया है। इसी के मद्देनजर आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 17 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडलों के पदाधिकारियों सहित कुल 900 के करीब लोगों से अपने क्षेत्र के तीन उम्मीदवारों के नाम देने के सुझाव मांगे। इस दौरान विभिन्न मंडलों से आए कई लोगों को अपने सुझाव मत पेटी में ना डालने पर काफी देर गहमागहमी भी हुई।

इस दौरान हमीरपुर में विशेष रूप से पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठकों के दौरान सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग से मत पेटियां गठित की गई थी,जिन्हें बाद में दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दिल्ली में भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में इन मत पेटियों को खोला जाएगा और मत पेटियों में जो नाम होंगें उन नामों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की संस्तुति में नाम भेजे जाएंगे जहां पर अंतिम फैसला होने के बाद पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान बताया कि आज प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नामों के लिए मंडल पदाधिकारियों के अलावा चुनिंदा कार्यकर्ताओं की सुझाव मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि आज इसी उपलक्ष्य में हमीरपुर में भी विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से सुझाव दिए है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में केवल आमंत्रित सदस्यों को ही जाने की अनुमति थी जिन्हें पूर्व में ही सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि आज बैठक में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 900 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं उम्मीदवारों के नामों को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी से अपने क्षेत्र से योग्य उम्मीदवार के नामों के सुझाव मांगे थे जिन को प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सुझाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य हैं और उनका सुझाव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी के आदरणीय हैं और उनका सुझाव हमेशा ही पार्टी के लिए सर्वोपरि रहा है।

वहीं कार्यकर्ताओं को अपना सुझाव ना देने पर कोई बवाल होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई भी घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सुझावों के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से सूची बनाई गई थी। उसी के तहत कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था । उन्होंने बताया कि इसके लिए विधायक और पूर्व विधायकों को भी आमंत्रित नहीं किया गया था।

TAGGED: assembly elections, BJP, workers
admin October 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता हुए सम्मानित, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
Next Article नामांकन की तारीखों में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में मंदिरों पर चोरों की नजर, न्यू कथेड़ शिव मंदिर से दानपात्र और कैमरे चोरी

Ago

कंडवाल चेकपोस्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.56 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Ago

माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Ago

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?