सोलन : योगेश शर्मा – बुधवार को डीसी कार्यालय सोलन में राज्यस्तरीय तीन दिवसीय माता शुलिनी मेले की खेलकूद प्रतियोगिता समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने की, इस दौरान गैर सरकारी सदस्यों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया था। राज्यस्तरीय शुलिनी मेले में इस बार कुल 13 खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
बैठक की जानकारी देते हुए एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने बताया कि इस बार मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें विशेष रूप से महिलाओं की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनेगी। मेले में इस बार कुश्ती प्रतियोगिता, ठोडा खेल, वॉलीबॉल,इंडोर गेम बैडमिंटन, लॉन टेनिस,फन गेम, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस,किक बॉक्सिंग, जूडो प्रतियोगिता, कराटे प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। योगेश रोलटा ने कहा कि शुलिनी मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता बेहतर तरीके से हो इसको लेकर विचार-विमर्श किया गया है,वहीं विभिन्न खेल समितियों के सदस्यों से इसको लेकर सुझाव भी मांगे गए हैं कि किस तरह से खेलों को बेहतर तरीके से मेले के दौरान करवाया जा सकता है।
