By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम बना भाजपा की गुटबाजी का मंच, विधायक सुरेश कुमार ने उठाए कई सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम बना भाजपा की गुटबाजी का मंच, विधायक सुरेश कुमार ने उठाए कई सवाल
himachalpolitical

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम बना भाजपा की गुटबाजी का मंच, विधायक सुरेश कुमार ने उठाए कई सवाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/10 at 7:39 PM
Share

Hamirpur, Arvind-:सुजानपुर में आयोजित सर्व कल्याणकारी संस्था के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाजपा की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान अपने ही पार्टी नेताओं पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में न तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नारा लगाया गया और न ही हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को आमंत्रित किया गया।

सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि जिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा को मजबूत किया, आज उनके नाम तक मंच से नहीं लिए जा रहे। उन्होंने कहा कि अब पार्टी छह गुटों में बंट चुकी है। उन्होंने सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वह वुडविला कांड पर जनता को जवाब दें और यह भी स्पष्ट करें कि दुबई की डिवोशन कॉर्पोरेशन से उनके क्या संबंध हैं।

विधायक ने मुख्यमंत्री के करीबी लोगों पर जमीन खरीद के आरोपों को लेकर राणा को चुनौती दी कि यदि उनके पास सबूत हैं तो सार्वजनिक करें, नहीं तो वह अपनी जमीन उनके नाम करने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने सर्व कल्याणकारी संस्था के फंड पर सवाल उठाया कि कंपनियों से मिलने वाला चंदा किस उद्देश्य से लिया जा रहा है और क्या संस्था ने कभी इसका ऑडिट करवाया है।सुरेश कुमार ने कहा कि जो लोग महिला सशक्तिकरण की बातें करते हैं, वे जनता को वुडविला कांड पर अब तक सच्चाई नहीं बता पाए हैं। भाजपा के भीतर इस बयानबाजी से पार्टी में नई हलचल मच गई है।

TAGGED: Hamirpur MLA suresh kumar
Chandrika November 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में सातवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पुलिस ने बताया हादसा
Next Article तीसा में उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में स्टाफ की भारी कमी, बागवानों को हो रही परेशानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?