नाहन/देवेन्द्र कुमार: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में घटित प्रकरण को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। दीप्ति रावत आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में बीजेपी महिला मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत करने पहुंची थी। मीडिया से बात करते हुए दीप्ति रावत ने कहा कि चंडीगढ यूनिवर्सिटी के भीतर जिस तरीके का प्रकरण सामने आया है ,वह चिंतनीय विषय है और इस बारे में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह मामला दर्शाता है कि पंजाब के शैक्षिक संस्थानों में बेटियां सुरक्षित नहीं है। ऐसे में वहां की सरकार को शैक्षणिक संस्थानों को सुरक्षित करने की जरूरत है । दीप्ति रावत ने यह भी कहा कि मामले में यह भी जांच का विषय है कि जिस लड़की द्वारा यह वीडियो बनाया गया है उसने किस मजबूरी में यह कदम उठाया है।
