संजीव महाजन,नूरपूर: महिलाओं में कुपोषण ओर खून की कमी ना हो इसके बारे में महिलाओं की जागरूक करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास परियोजना नगरोटा सूरियां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाना हार में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पाठशाला की छात्राओं ओर सशक्त महिला केंद्र की महिलाओं को कुपोषण व खून की कमी पर जानकारी दी गई।
शिविर में बताया गया की हमें गलत खानपान की आदतें हैं जिससे हमारे शरीर को आवश्यक पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाते हैं कुपोषण को दूर करने के लिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए।
आयुष विभाग से डॉ. आरती ने भी बेटियों को खून की कमी बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खून की कमी शरीर में दूसरी बीमारियों को जन्म देती हैं। महिलाओं में खून की कमी जानलेवा साबित हो सकती हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए हमें हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन युक्त खाद्य सामग्रियों का प्रयोग करना चाहिए।
