विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: प्रदेश में सर्दियों के इन दिनों में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। एक तरह की एक घटना चिंतपूर्णी के साथ लगते गांव समनोली में शनिवार देर शाम पेश आई हैं जहां प्रवासी झुग्गियों में आग लग गई। रात 11 बजे के करीब प्रवासियों की आधा दर्जन झुग्गियों में आग लगने की यह घटना पेश आई। झुग्गियों ने लगी यह आग धीरे-धीरे फैलने लगी और इससे साथ बने रिहायशी मकानों को भी खतरा बन गया।
झुग्गियों को आग में जलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत चिंतपूर्णी फायर पोस्ट को फोन किया जिस पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह अग्निकांड हुआ उस समय यह झुग्गियां खाली थी और प्रवासी काफी समय पहले ही इन्हें छोड़ जा चुके हैं। ये झुग्गियां पूरी तरह से खाली पड़ी हुई थी लेकिन इन झुग्गियों के अंदर रखा हुआ सामान जिसमें लकड़ी की अलमारी, घरेलू सामान और सिलेंडर आग में जलकर राख हो गए।
आग की घटना में दस हजार का नुकसान हुआ है और करीब बीस लाख की संपति जलने से बचा ली गई हैं। झुग्गियों में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया हैं,लेकिन समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आगजनी की बड़ी घटना घट सकती थी।
