कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- जिला कल्लू के मुख्यालय ढालपुर के रथ मैदान को फिर से हरा भरा बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पर नगर परिषद कुल्लू के द्वारा पानी के स्प्रिंकलर लगाए गए है और पानी के स्प्रिंकलर के माध्यम से रथ मैदान में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि घास को हरा भरा किया जा सके।
इससे पहले दशहरा उत्सव के दौरान भी यहां पर स्प्रिंकलर लगाए गए थे। लेकिन दशहरा उत्सव में आई भीड़ के चलते यह मैदान धूल मिट्टी से भर गया था। नगर परिषद कुल्लू के द्वारा अब इस कार्य को पूरा किया जा रहा है और रथ मैदान में जो घास लगाने का काम बचा हुआ है। उसे भी अब पूरा किया जाएगा।नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 8 की पार्षद शालिनी राय भारद्वाज का कहना है कि दशहरा उत्सव से पहले इस मैदान को हरा भरा किया गया था। ताकि यहां पर बुजुर्ग ब अन्य लोगों को बैठने की सुविधा मिल सके। दशहरा उत्सव के चलते और काफी समय से बारिश न होने के चलते घास भी सूख रही थी। अब यहां पर स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचाई की जा रही है। ताकि घास को हरा भरा किया जा सके । शालिनी राय भारद्वाज में युवाओं से भी आग्रह किया कि वह इस मैदान में फुटबॉल व अन्य खेलकूद की गतिविधियों को ना करें और यहां पर सिर्फ लोगों के बैठने की नगर परिषद कुल्लू के द्वारा व्यवस्था की जा रही है।
