अनिल कुमार,किन्नौर: चीन सीमांत गांव छितकुल के सर्दियों मे बर्फबारी की समस्याओं से निपटने के लिए स्नो कटर,बिजली की स्पलाई,पीने के पानी की व्यवस्था,सड़क बिजली, खेल स्टेडियम व अन्य मांगों को पूरा किए जाने ओर इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से जल्द बजट का प्रावधान किए जाने का आश्वासन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ओर आमजनमानस को दिया गया हैं।
गुरुवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु व प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी हिंदुस्तान के आखिरी गांव छितकुल पहुंचे। इन सभी का छितकुल गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया । वहीं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का चीन सीमांत गांव छितकुल में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने स्वागत किया और केंद्रीय मंत्री का छितकुल आगमन पर आभार प्रकट किया।
इस दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार की ओर से सीमांत ग्रामीण इलाकों में चलाए गए वाइब्रेन्ट विलेज़ कार्यक्रम के तहत छितकुल गांव के सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था को ठीक करने व अन्य मांगो को पूरा करने की मांग उठाई। तो प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने भी केंद्रीय मंत्री से छितकुल गांव में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतू, पक्की सड़के, सर्दियों में लोगों को बिजली की सप्लाई, खेल के लिए स्टेडियम, बिजली के लिए मिनी प्रोजेक्ट,सोलर पैनल,सीवरेज लाइन, गांव के मध्य पक्के पैदल मार्ग,सामुदायिक भवन, मंदिर परिसर के आसपास कूड़ेदान, बस स्टैंड,वाहन पार्किंग, इत्यादि के मांगो को पूरा करने की मांग उठाई।
