मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार को सीएम जयराम ठाकुर के सामने ही भाजपा कार्यकर्ता ने सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा को जमकर सुनाई। मंडी जिला के सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा और एक वर्कर में जमकर बहसबाजी हुई। शुक्रवार को सीएम जयराम ठाकुर मंडी दौरे पर थे। एक कार्यक्रम के दौरान मंच से विधाायक अनिल शर्मा बोल रहे थे, तभी कुर्सी पर बैठा एक कार्यकर्ता खड़ा हुआ और मुख्यमंत्री के सामने अनिल शर्मा से भीड़ गया।
कार्यकर्ता ने कहा कि आपको हमने स्पोर्ट किया., विधायक बनाया और आप अढ़ाई साल गायब रहे। इस पर अनिल शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने पिताजी की इच्छा का सम्मान किया था.,क्योंकि कांग्रेस में जाने का फैसला पिताजी और बेटे का था। कार्यकर्ता फिर भी शांत ना हुआ। अनिल शर्मा फिर बोले की बातें बहुत हुई हैं। मुझे सेरी मंच पर भाजपा के एक कार्यक्रम में कुर्सी तक नहीं दी गयी थी। इस पर कार्यकर्ता भड़क गया और बोला कि आपको कुर्सी की पड़ी है, यहा हमने आपके लिए सारी जिंदगी लगा दी।
कार्यकर्ता ने कहा कि क्योंकि, मैंने आपको वोट दिया है तो मैं आपसे जवाबदेही मांगता हूं। अनिल शर्मा सदर से भाजपा विधायक हैं. वहीं, 2012-17 की वीरभद्र सिंह की सरकार में कांग्रेस विधायक और मंत्री थे. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा. लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान अनिल शर्मा के बेटे आश्रय और पिता दिवंगत सुखराम फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। अभी हाल ही मैं अनिल शर्मा ने अपने बेटे आश्रय शर्मा के साथ भाजपा में ही रहने का फैसला किया है।
