मंडी:धर्मवीर(TSN)-मंडी में कांग्रेस की विशेष बैठक के दौरान जोगिंद्रनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर के बागी विधायकों का दर्द साझा करने पर कार्यकर्ता भड़क गए। विरोध करते हुए कार्यकर्ता भाषण के बीच ही बोल पड़े कि पार्टी छोड़कर जाने वालों का प्रचार न करें।जबकि कुछ उनके विचार सुनने के पक्ष में रहे।मंडी संसदीय क्षेत्र की विशेष बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए।
जोगिंद्ररनगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के भाषण पर कार्यकर्ताओं ने जताया एतराज
बैठक में अपने संबोधन के दौरान जोगिंद्रनगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार बनने के बाद कार्यकर्ता की हालत नहीं जानी जाती है।अपनी सरकार होते हुए भी कार्यकर्ता ढूंढने पड़ रहे हैं,यह जोगिंद्रनगर की हकीकत है। कार्यकर्ता हताश हैं। काम करने वाले हाशिये पर चले गए। कहा कि छह विधायक ने कांग्रेस छोड़ी,वह मजबूर थे,किस स्थिति पर थे। यह बोलते ही उनका कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। हो हल्ले के बीच उन्होंने भाषण जारी रखा और कुछ देर बाद बंद किया।हालांकि बैठक में मौजूद नेताओं ने पदाधिकारियों को शांत करवाया.
