बीबीएन/जगत सिंह: यूएसवी कंपनी ने अपने ही मजदूरों को बाहर से बुलाकर कुछ लोगों से पिटवा दिया। कम्पनी के मजदूरों का कहना है कि वो संगठन यानी यूनियन बनाना चाहते थे जिस पर कंपनी को एतराज था, जिसके चलते विवाद हो गया। कंपनी के मजदूरों का कहना है कि वह एक मीटिंग करना चाहते थे शांतिपूर्वक, जिसकी सूचना कंपनी मैनेजमेंट लेबर इंस्पेक्टर व पुलिस को दी गई थी। इसके बावजूद भी पुलिस के सामने हम लोगों पर हमला हुआ।
मजदूरों का कहना है कि कंपनी उन्हें टॉर्चर कर रही है और कंपनी द्वारा बाहर से गुंडे उन्हें पिटवा ने के लिए बुलाए गए थे। मजदूरों ने ठेकेदार पर भी आरोप लगाए हैं कि यह सब काम ठेकेदार के द्वारा किया गया। कंपनी ने ठेकेदार को इसकी सारी जिम्मेवारी सौंपी गई थी। वही बरोटीवाला एसएचओ ने इस घटना को सिरे से नकारा था लेकिन मीडिया में आई हुई वीडियो ने बरोटीवाला पुलिस पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
