ऊना, किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में श्रद्धा हत्याकांड को लेकर धर्म जागरण समन्वय समिति के लोग सड़कों पर उतर आए है। श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के लिए श्रद्धा के हत्यारोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रही है। ऊना में हिंदू संगठनों ने इसको लेकर सोमवार को एक रैली निकाली और डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने श्रद्धा के हत्यारे आरोपी आफताब को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा की लव जिहाद के चलते अनेकों घटनाएं देखने को मिल रही है। ऊना में भी प्राची हत्याकांड इसी का एक उदाहरण है। लगातार हिंदू बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है और उनको लव जिहाद के चक्कर में फंसा कर उनकी जिंदगी खराब की जा रही है। उन्होंने बाहरी राज्य से हिमाचल में काम करने आने वाले विशेष समुदाय के लोगों के भी वेरिफिकेशन किए जाने की मांग की है। धर्म जागरण समन्वय समिति के लोगों ने कहां है की लव जिहाद को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क रहना चाहिए और बाहर से आने वाले विशेष समुदाय के लोग के आईडी प्रूफ की भी जांच पड़ताल की जानी चाहिए।
