संजीव महाजन,नूरपूर: हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे समग्र शिक्षा अभियान के तहत खंड नूरपूर में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस कार्यशाला में नूरपूर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूलों से लगभग 80 अध्यापकों ने भाग लिया व सभी ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 के अनुसार चल रहे निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण ग्रहण किया।
इस मौके पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राम गोपाल कार्यशाला के आयोजक बीआरसीसी प्राइमरी शैलेंद्र बलौरिया ने मास्टर ट्रेनर व सभी अध्यापकों का विशेष रूप से धन्यवाद व प्रशंसा की । इस मौके पर पीटीएफ प्रधान मुल्तान भी शमिल रहे।
वीआरसीसी शैलेंद्र बलौरिया ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में नूरपूर ब्लॉक के 80 प्राथमिक स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया हैं। पांच दिवसीय यह शिविर आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता पर आधारित रहा जिसमें हमें बच्चों में भयमुक्त, तनावमुक्त पढ़ाई का वातावरण बनाना हैं और जो बच्चों का एनएएस का टेस्ट होने जा रहा हैं। उसकी कैसे तैयारी करवानी हैं। निपुण मिशन को समय रहते कैसे पूरा करना है इसके बारे में चर्चा की गई हैं। इस शिविर में सभी ने सराहनीय कार्य किया हैं।
