By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कुल्लू में हुआ वर्ल्ड हेरिटेज उत्सव.. दिखी पारंपरिक परिधानों की झलक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कुल्लू में हुआ वर्ल्ड हेरिटेज उत्सव.. दिखी पारंपरिक परिधानों की झलक
himachalNews

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कुल्लू में हुआ वर्ल्ड हेरिटेज उत्सव.. दिखी पारंपरिक परिधानों की झलक

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/25 at 8:47 PM
Share

कुल्लू :मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क साईं रोपा कुल्लू में आयोजित वर्ल्ड हेरिटेज उत्सव में पारंपरिक परिधानों की झलक दिखी। हिमाचल प्रदेश वन विभाग की वाइल्ड लाइफ विंग द्वारा आयोजित इस उत्सव में जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने पारंपरिक वस्त्रों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए। जिसमें किन्नौरी और कुल्लवी शॉल,स्टाल,टोपियां, मफलर और बेबी सेट उपलब्ध थे। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने जाइका वानिकी परियोजना और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की मेहनत की सराहना की।

सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने सराहे जाइका के उत्पाद

सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि जाइका परियोजना के तहत प्रदेश के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को आजीविका कमाने का बेहतर मौका मिल रहा है और परियोजना के कार्य काफी सराहनीय हैं। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि हमारे ग्रामीण समाज को वनों से प्राप्त होने वाली ये सेवाएं दीर्घकाल तक सतत् रूप से प्राप्त होती रहें, इसके लिए जन सहभागिता अति आवश्यक है। सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जाइका वानिकी परियोजना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आजीविका सुधार की यह किरण विकास कार्यों को और अधिक रोशन करेगी। इस मौके पर पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अमिताभ गौतम, सीएफ कुल्लू संदीप शर्मा, डीएफओ बंजार मनोज कुमार, डीएफओ ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क सचिन शर्मा, डीएफओ वाइल्ड लाइफ कुल्लू राजेश शर्मा, डीएफ़ओ कुल्लू एंजल चौहान, जाइका वानिकी परियोजना और वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हैंडलूम सेक्टर में परियोजना कर रही बेहतर कार्य

जाइका वानिकी परियोजना हैंडलूम सेक्टर में बेहतरीन कार्य कर रही है। परियोजना से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार हो रहे हथकरघा एवं बुनकर उत्पादों को नई पहचान मिल रही है। कुल्लू जिले में 106 स्वयं सहायता समूह हैंडलूम सेक्टर से जुड़े हैं, जिनमें 72 ग्रुप एक्टिव तरीके से काम कर रहे हैं। यह परियोजना विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए का कर रही है। हिम ट्रेडिशन नामक ब्रांड से उत्पादों की ब्रिकी की जा रही है।

TAGGED: Kullu World Heritage Festival
Chandrika June 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजीव बिंदल ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार.. बोले प्रदेश कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विकास करावाने में रही नाकाम
Next Article विधानसभा अध्यक्ष का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार… मुझे आपसे आचरण के सर्टिफिकेट की नहीं ज़रूरत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?