नालागढ़:जगत सिंह (TSN)-हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नालागढ़ का एक दिवसीय दौरा किया. इस एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में प्रत्याशी कृष्ण लाल ठाकुर के लिए नालागढ़ बाजार में डोर टू -डोर प्रचार कर उनके लिए लोगों से वोट की अपील की है। राजीव बिंदल ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की सुखविंदर सिंह ठाकुर की सरकार पर जमकर ह*मला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार विकास करवाने में पूर्ण तौर पर नाकाम साबित हुई है.
इस डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया है.उन्होंने कहा है कि अगर इस सरकार की व्याख्या की जाए तो यह सरकार झूठ की सरकार मित्रों की सरकार है.उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा के क्षेत्र की बात की जाए तो यहां पर सड़क टूटी हुई है. पीने के लिए पानी नहीं है और यहां पर काम करवाने के लिए कोई भी पूछने वाला सरकार में नहीं है.राजीव बिंदल ने कहा है कि डेढ़ वर्ष में मात्र यह सरकार फॉर्म भरवाने वाली ही सरकार बनकर रह गई है.उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि तीनों उपचुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेग. जबकि कांग्रेस की बहुत बुरी तरह हार होगी और उन्होंने कहा है कि इस सरकार के दिन भी कम बचे हैं और यह सरकार जाने वाली है और भाजपा एक बार फिर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने वाली है।
