By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भांग से बनाया विश्व का पहला सेनेटरी पैड…जूते सहित 200 तरह के उत्पाद हो रहे तैयार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भांग से बनाया विश्व का पहला सेनेटरी पैड…जूते सहित 200 तरह के उत्पाद हो रहे तैयार
himachalNews

भांग से बनाया विश्व का पहला सेनेटरी पैड…जूते सहित 200 तरह के उत्पाद हो रहे तैयार

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/06/12 at 2:51 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा -हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती अवैध है,लेकिन उत्तराखंड से भांग का रॉ मेटीरियल लाकर हिमाचल में विश्व का सबसे पहला सेनेटरी पैड निर्मित हुआ है। यह सेनेटरी पैड हिमालयन हेंप इंडस्ट्रीज डमटाल कांगड़ा ने निर्मित किया है। यही नहीं उत्तराखंड की भांग से हिमाचल में भांग के जूते सहित 200 तरह के उत्पाद निर्मित हो रहे हैं। खास बात यह है कि भांग से बनने वाले पुलें तो सदियों से बनती आ रही है लेकिन स्पोर्ट्स शूज पहली बार नजर आए हैं।हेंप सीड आयल,हेम्प सीड प्रोटीन पाउडर,हेंप हार्ट सुपर फूड भी इस कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा है।

भांग का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर

इस कंपनी को भारत सरकार ने नेशनल स्टार्टअप अवार्ड दिया है और यह हिमाचल की एकमात्र हेंप कंपनी है जिसे यह अवार्ड मिला है। अपने उत्पादों को बनाने के लिए उत्तराखंड से भांग का रॉ मटीरियल बुलाते है जिस कारण यह उत्पाद मंहगे पड़ रहे हैं। आज यहां कुल्लू के अटल सदन में प्रदेश सरकार द्वारा गठित कमेटी ने भांग की खेती को वैध करवाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे। इस अवसर पर यहां भांग निर्मित कई उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए। वही हेंप कंपनी के को-फाउंडर केशव अग्रवाल व रोहित चौहान का दावा है कि भांग के पौधे में कई औषधीय गुण है। भांग का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है। भांग के पौधे में 200 से अधिक केमिकल मौजूद हैं इस पौधे में 200 से ही अधिक बीमारियों को खत्म करने की क्षमता है। आयुर्वेद व कई वैज्ञानिक पहले ही दवा कर चुके हैं कि भांग का पौधा मनुष्य को निरोग रखता है। हालांकि यह दवाई एवं उत्पाद उत्तराखंड के भांग के पौधे से बनाए गए हैं। क्योंकि हिमाचल में तो भांग पर प्रतिबंध है। यह उत्पाद केन्रमा हेंप कंपनी फतेहपुर कांगड़ा की इनकेयर लेव में निर्मित हो रहा है।

यदि हिमाचल में भांग की खेती हो वैध.. तो हो सकते हैं कई फायदे

कांगड़ा में चलने बाली इस कंपनी के फाउंडर सृजन शर्मा का कहना है कि यदि हिमाचल में भांग की खेती को वैध किया जाता है तो इसके कई फायदे हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और देश की मार्किट में हेंप प्रोडक्ट सस्ते भी होंगें। उनके अनुसार सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा और यहीं पर भांग की खेती भी होगी और यहीं भांग से बनने बाले उत्पादों के निर्माण के लिए उद्योग भी लगेगें।कंपनी के संचालक हनीश कतनावर ने बताया कि वे हेंप से 200 उत्पाद तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा हेंप कॉटेज जो भूकंप प्रतिरोधी है,सर्दियों गर्म,गर्मियों में ठंडा,आग नहीं लगती। एचएन 95 मास्क,शर्ट अलग-अलग डिजाइन में तैयार किया है। पेपर मटीरियल विजिटिंग कार्ड आदि,कैप, कास्मेटिक शेंपू बार,मुहासों के लिए ,ऑयली स्किन क्रीम,हेयर सिर्फ़ आदि भांग से बन रहे हैं। भविष्य बच्चों के डायपर,जैकेट्स आदि तैयार किए जाएंगे।सोनम सोढा ने बताया कि यह सेनेटरी पैड बेहद सुरक्षित है और महिलाओं को कई बीमारियों से भी सुरक्षित रखता है।

TAGGED: Kullu World's first sanitary pad made from hemp
Chandrika June 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पधर के अतुल राणा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट ऑल इंडिया में तीसरा स्थान किया हासिल
Next Article प्रदेश की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अलग पहचान,दिव्यांग क्रिकेटर सभी के लिए प्रेरणास्रोत: बिट्टू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एसडीएम गौरव चौधरी

Ago

स्कूल बसों की सुरक्षा पर बाल कल्याण समिति सख्त,आरटीओ से 15 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Ago

पेंशनरों ने उठाईं लंबित देनदारियों के निपटारे की मांग, चिकित्सा बिलों और डीआर जारी करने पर दिया जोर

Ago

चीन में होने वाली 19वीं एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने बिलासपुर के मनोज ठाकुर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?