संजीव महाजन,नूरपूर: प्रदेश की इस आर्थिक बदहाली ओर आर्थिक तंगहाली के पीछे की वजह को कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी ने भाजपा को जिम्मेवार ठहराया हैं। उन्होंने इसके लिए पूर्व की भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों और वितीय कुप्रबंधन को जिम्मेवार बताया हैं। सोमवार को ज्वाली विधानसभा में ज्वाली के विश्राम गृह में क़ृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी ने जनसमस्याओं को सुनने के बाद लोगों से रूबरु हुए।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए कृषि ओर पशुपालन व्यवसाय से जोड़ने के लिए विभाग मिल कर नई-नई कार्य योजनाओं को तैयार कर रहे हैं, ताकि इन व्यवसायों से विमुख हो चुके लोगों को दोबारा जोड़ा जा सके। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत बनाने ओर किसानों को खेतीबाड़ी से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाने के लिए उन्हें हर संभव सहयोग देगी। उनसे गाय का दूध 80 रुपए ओर भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेगी ।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही पहले दिन से कार्य करना शुरू कर दिया हैं। वर्तमान सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन बहाल कर दी हैं। महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए प्रदान करने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो कहा, वह पूरा किया हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संसाधनों को बढ़ा कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजूबत बनाएगी। कृषि मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के साथ इसकी गुणवत्ता पर भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक करने के साथ लंबित राजस्व कार्यों के शीघ्र निपटारे के भी निर्देश दिए।
इससे पहले, कृषि मंत्री ने 100 से अधिक समस्याओं को सुना तथा अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया। जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र हल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
