अनिल कुमार, किन्नौर:जनजातीय जिला किन्नौर के याँगपा सड़क संपर्क मार्ग में कुछ दिन पहले बारिश के चलते दीवार गिरने से रोड क्षतिग्रस्त हो गया था फिलहाल क्षतिग्रस्त सड़क को पीडब्लूडी विभाग ने अस्थाई रूप से ठीक किया हैं। इस अस्थाई रूप से कि किए गए सड़क मार्ग पर ग्रामीण जान हथेली में रखकर सफर कर रहे हैं।
ज़िला के याँगपा सड़क संपर्क मार्ग पर फिलहाल कच्ची टिंनो की दीवार लगाई गई है ताकि लोगों को अस्थाई रूप से अपने गंत्वयों तक आवाजाही में परेशानियों का सामना न करना पड़े। याँगपा सड़क मार्ग के अस्थाई रूप से बहाली के बाद अपातकालीन परिस्थितियों में ख़ासकर आगजनी की घटना के दौरान अग्निश्मन के वाहनों को घटनास्थल पहुंचने व मरीजों को एम्बुलेंस के माध्यम से चिकित्सालय तक पहुंचाने में दिक्क़तें नहीं होंगी। वहीं लोग भी इस सड़क मार्ग से अपनी गाड़ियां जोखिम लेकर चला रहे हैं।
ज़िला में करीब 9 दिन बाद मौसम सुहावना हुआ है जिसके बाद अब प्रशासन की ओर से ज़िला मे बारिश व बर्फबारी से हुए नुकसान का आंकलन करना शुरू किया गया हैं। फिलहाल ज़िला के अंदर बारिश व बर्फबारी के बाद किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली और अब जनजीवन सामान्य चला हुआ हैं।
