सोलन/योगेश शर्मा: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में हुए चुनाव में सिर्फ दो ही सीट कांग्रेस को मिल पाई थी, जो देश में राज किया करते थे आज वो हाशिये पर है और कोई उठाने वाला नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में लोग भाजपा की ही तरफ जाना चाहते हैं। योगी ने कहा कि हिमाचल में भी अब कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है।
योगी ने कहा कि जहां-जहां भी वे हिमाचल में दौरे कर रहे हैं, वहां-वहां भाजपा को बेहतर समर्थन मिल रहा है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से हैं। ऐसे में अब कांग्रेस मिशन रिपीट का ख्वाब छोड़ दें। योगी ने कहा कि भाजपा के लिए देश पहले है और पार्टी बाद में। ऐसे देश को आगे बढ़ाने हर वर्ग को एक साथ चलाने के लिए भाजपा का आना जरूरी है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव में कुछ ही समय बाकी रह चुका है, ऐसे में हर प्रत्याशी को घर-घर नहीं जा सकता है। इसीलिए सबको राजीव सैजल बनकर घर घर जाना होगा और राजीव सैजल को कसौली से चौथी बार जिताना होगा।
