मंडी:परी शर्मा – भाजपा विधायक एवं पूर्व सरकार में रहे मंत्री विक्रम ठाकुर व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग करते हुए नारेबाजी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। युवा कांग्रेस में भाजपा विधायक के प्रति आक्रोश है। मंडी में पत्रकार वार्ता कर युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र ठाकुर ने विधायक पर जमकर निशाना साधा और सीएम से लिखित तौर पर माफी मांगने की मांग की है।
राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि अभी हाल ही में भाजपा विधायक एवं पूर्व सरकार में रहे मंत्री विक्रम ठाकुर व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग करते हुए नारेबाजी की गई, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय घटना है। एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति जो अपने संगठन के कार्यकर्ताओं की ऐसी हरकत पर उन्हें रोकने टोकने के बजाय हंस रहे थे। आज देवभूमि में रेप केस के मामले हो रहे है उस हिमाचल में जिसमें 2017 की सता भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के नाम पर हासिल की थी। छोटी सोच के साथ राजनिति में अपनी स्तर लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि ब्रिकम ठाकुर एक संवैधानिक पद पर बैठे नेता है और उन्हे भूलना नही चाहिए जो अपने 100 कार्यकर्ताओं को संभाल नही सके वो दल क्या संभालेगें।
भाजपा महिला मोर्चा पर किया तीखा हमला
भाजपा महिला मोर्चा पर तीखा हमला करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों की अगर गलती से भी जुबान फिसल जाती थी तो उस पर भी राजनीति करते हुए पूरे प्रदेश भर में भाजपा महिला मोर्चा तांडव कर देता था, लेकिन आज जब उनकी पार्टी के विधायक ऐसे कार्य में संलिप्त पाये गये हैं तो मूक दर्शक बनकर पूरा भाजपा महिला मोर्चा बैठा है। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि बिक्रम ठाकुर लिखित में मुख्यमंत्री से माफी मांगे ।
