अनिल कुमार,किन्नौर:
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने महंगाई को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज देश मे रसोई गैस, खाद्य प्रदार्थ, व अन्य चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे है जिसके चलते आम लोगों को परेशानियों क़ा सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो देश प्रदेश मे महंगाई बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अंदर बागवानों व किसानों के आय के साधन वाली सभी फसलों के दाम घट रहे है। प्रदेश के अंदर इन दिनों सेब के दामों में भारी गिरावट आई है और सेब के कार्टन के दाम दोगुने हो चुके है जिसके चलते बागवानों को सेब के अच्छे दाम नहीं मिल रहे है। ऐसे ने आज प्रदेश का बागवान व किसान भी सरकार से परेशान है।
नेगी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार के इंजन फ़ैल होने लगे है और डबल इंजन की सरकार के पहिये भी घिस गए है जिसके चलते लोगो की समस्याओ को अब केंद्र व प्रदेश सरकार अनदेखी कर रही है। कर्ज मे डूबी सरकार अपना बोझ जनता पर थोपने का काम कर रही है। रोजाना सरकार चीजों के दाम बढ़ाकर जनता को परेशान करने क़ा काम कर रही है जिसका खामियाजा उन्हें भुगताना होगा।
