अरविंदर सिंह,हमीरपुर: कांग्रेस पार्टी एवं मौजूदा विधायक की जनविरोधी नीतियों झूठ की राजनीति से दुखी होकर बुधवार को दर्जनों परिवार ने कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल हुए तमाम लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया गांव शिरडी ग्राम पंचायत कक्कड़ के लोगों ने प्रधान जितेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष विक्रम राणा मंडल महामंत्री पवन शामा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा में शामिल हुए लोगों ने बताया कि बीते 8 वर्षों से उनकी पंचायत में सड़क सुविधा नहीं है अपने घरों तक पहुंचने के लिए अन्य गांवों में से गुजर कर आवाजाही करनी पड़ती है। सड़क सुविधा के लिए लगातार हम लोगों का शोषण किया गया लेकिन अब हम सड़क समस्या के समाधान हेतु पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिले है और हमें आश्वस्त किया गया है कि आने वाले दिनों हमें सड़क सुविधा मिलेगी ओर अन्य जो भी समस्याएं पंचायत में है उन्हें भी दूर किया जाएगा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर ने बताया की लोगों की समस्या का शीघ्र अति शीघ्र समाधान होगा ओर भाजपा परिवार में शामिल तमाम लोगों का भी उन्होंने स्वागत किया है।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी शामिल हुए तमाम लोगों का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उस परिवार का सदस्य बनने पर आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आपकी जो भी समस्या है उसका समाधान शीघ्र अति शीघ्र करवाया जाएगा। वहीं जिन परिवारों के लोगों ने बुधवार को भाजपा का दामन थामा उनमें अनिल कुमार, अभिषेक कुमार अजय, विजय,मनोज,प्रवीन, प्रबेश,करमचंद, मनोज कुमार, सुभाष चंद्र,देशराज शामिल है।
